Saran Mob Lynching: Bihar के सारण में गौमांस ले जाने के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2023

बिहार के सारण जिले में बीफ ले जाने के शक में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि नसीम कुरैशी की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि सरपंच सुशील सिंह और ग्रामीण रवि साह और उज्जवल शर्मा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों में से थे। हालांकि पुलिस ने पीड़ित के पास से गोमांस बरामद होने की पुष्टि नहीं की है। 56 वर्षीय नसीम कुरैशी सीवान जिले के हसनपुर गांव के रहने वाला था। 

इसे भी पढ़ें: क्या है Land For Job केस, जिसकी वजह से CBI की रडार पर आया लालू परिवार

जोगिया गांव रसूलपुर थाने के अंतर्गत आता है। जहां फिरोज भागने में सफल रहा, वहीं नसीम को कथित तौर पर भीड़ ने पीटा और बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने एक मस्जिद के पास रोका... और इसके बाद गरमागरम बहस हुई। फिरोज भागने में सफल रहा, भीड़ ने कथित तौर पर नजीम को लाठियों से पीटा। बाद में भीड़ ने खुद नसीम को रसूलपुर गांव (सारण) में पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

बुडापेस्ट में Praggnanandhaa हारे, Arjun Erigaisi ने जीत से बचाई उम्मीद

Allahabad High Court का आदेश, लोन डिफॉल्ट पर रिकवरी एजेंटों से वाहन नहीं छीन सकती फाइनेंस कंपनी

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई: KCP और UNLF के तीन उग्रवादी वसूली के आरोप में पकड़े गए

FAA प्रमुख बोले- US में रविवार रात तक सामान्य होंगी फ्लाइट्स, तकनीकी खराबी से 6000 उड़ानें हुईं रद्द