क्या मानवीय आपदा थी सिलचर बाढ़ ? सामने आई चौंका देने वाली बात, 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी, CM ने पहले दिए थे ये संकेत

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2022

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ की वजह से अब तक 179 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 18.35 लाख लोग इससे बुरी तरह से प्रभावित हैं। पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसी बीच एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि सिलचर में छाया बाढ़ का प्रकोप प्राकृतिक नहीं बल्कि मानवीय कहर का नजारा है और इस मामले में कम से कम 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कछार जिले में बराक नदी के तटबंध के टूटने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने बराक नदी पर बने तटबंध को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया, जिसकी वजह से सिलचर में बाढ़ आई। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें काबुल खान, मिठू हुसैन लस्कर, नज़ीर हुसैन लस्कर और रिपन खान शामिल है।

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, आईजीपी देबराज उपाध्याय ने बताया कि सिलचर में तैनात सीआईडी ​​की एक टीम ने विभिन्न संभावनाओं पर गौर करना शुरू कर दिया है। हालांकि मामला औपचारिक रूप से अभी एजेंसी को सौंपा जाना बाकी है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी टीम को कोई लीड मिली है इस पर आईजीपी ने कहा कि इस समय कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा 23 मई को बेथुकंडी में बांध के एक हिस्से को अज्ञात बदमाशों द्वारा काटे जाने के बारे में पुलिस शिकायत दर्ज करने के 5 सप्ताह बाद 4 गिरफ्तारियां हुईं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगभग एक पखवाड़े पहले दक्षिण असम के सबसे बड़े शहर का दौरा करने के बाद शहरी बाढ़ के सबसे खराब प्रकरण का सर्वेक्षण करने के बाद जांच को गति दी।

इसे भी पढ़ें: असम बाढ़: पांच और लोगों की मौत, 18.35 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित 

मुख्यमंत्री ने कथित तोड़फोड़ को सिलचर बाढ़ के लिए जिम्मेदार बताया था, जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा ने बांध का दौर किया और निवासियों की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सीआईडी ​​ने मामला दर्ज कर लिया है और एक विशेष कार्यबल जांच की निगरानी करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तोड़फोड़ को दर्शाने वाले एक वीडियो के आधार पर काबुल खान को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। अन्य 3 को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद सभी चार लोगों को आगे की जांच के लिए गुवाहाटी ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने दावा किया कि वे एक दलदली भूमि से नदी में बारिश के पानी को बहा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह उल्टा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात