नागपुर में सड़क पर मामूली विवाद के चलते शख्स की हत्या, तीन आरोपी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक शख्स का स्कूटर एक बाइक से टकरा जाने के बाद हुए विवाद के चलते बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वारदात शुक्रवार को हुडकेश्वर इलाके में हुई। उसने बताया कि जितेंद्र विकास चोपड़े (25) सड़क किनारे स्थित एक भोजनालय से रात्रि भोज करके अपने एक दोस्त के साथ स्कूटर पर जा रहा था। हुडकेश्वर थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चंद्रकिरण नगर में उसका स्कूटर आरोपियों की बाइक से टकरा गया।

इसे भी पढ़ें: राज्य चुनाव: भाजपा के लिए बड़ा दांव, कांग्रेस के लिये भी विपक्ष के नेतृत्वकर्ता के तौर पर अहम

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चोपड़े के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को शव को हुडकेश्वर थाने के बाहर रखकर, घटना में कथित रूप से शामिल दो और लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी