मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से विश्वास मत जीता, कांग्रेस का वाकआउट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 27 सितंबर को पेश विश्वास प्रस्ताव सोमवार को सर्वसम्मति से पारित हो गया। वहीं कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों विधायक पहले ही सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने ‘आप’ सरकार पर विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। विश्वास प्रस्ताव पर लंबी चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने इस पर मतदान कराने की व्यवस्था दी। उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन करने वाले विधायकों से हाथ उठाने को कहा और इसके बाद उन सदस्यों से पूछा जो प्रस्ताव के खिलाफ हैं। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार पर बरसे अमरिंदर सिंह, कहा- सख्त कदम उठाने की जरूरत

परिणामों की घोषणा करते हुए संधवान ने कहा कि ‘आप’ के 91 विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में मौजूद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के तीन विधायकों में से एक विधायक ने तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक ने प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। मतदान के समय कांग्रेस और भाजपा का कोई भी विधायक नहीं था तथा एकमात्र निर्दलीय विधायक भी सदन में मौजूद नहीं थे। सदन में आप के पास विधानसभा अध्यक्ष समेत 92 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “ 93 विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है और कोई भी इसके खिलाफ नहीं है। अतः प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया जाता है।” पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 18, शिअद के तीन और भाजपा के दो सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में PSL की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा