Noida में आठ साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के दोषी को सात वर्ष कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने आठ साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के दोषी को सात साल के कारावास की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया।

अदालत ने कहा कि जुर्माना न देने पर दोषी राहुल को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी और जुर्माना राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता के पुनर्वास पर खर्च होगा।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) अपराध जय प्रकाश भाटी ने बताया कि जेवर क्षेत्र में चार जुलाई 2023 की सुबह आठ साल की बच्ची अपने खेत में खजूर तोड़ने गई थी तभी राहुल ने उससे छेड़खानी की और दुष्कर्म की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के चिल्लाने पर जब लोग वहां आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। भाटी ने बताया कि मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सात साल कारावास की सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल

Sansad Diary: Middle East संकट से Farooq Abdullah पर हमले तक, दोनों सदनों में उठे अहम मुद्दे

पिता से बगावत कर Monalisa Bhosle ने की Farhan से शादी, केरल के मंत्री भी हुए शामिल