Haryana में अंतर-धार्मिक विवाह के बाद झड़प में शख्स को गोली मारी, वाहन क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2023

हरियाणा के पटौदी इलाके में एक अंतर-धार्मिक विवाह के बाद कथित रूप से दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। झड़प के दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटौदी के बाबा शाह इलाके के एक मुस्लिम शख्स ने 30 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 22 वर्षीय बेटी लापता है। बाद में पता चला कि लड़की ने राकेश नाम के व्यक्ति से शादी की थी। अधिकारियों के अनुसार, शादी के बाद राकेश को फोन पर कई बार धमकाया गया।

राकेश ने रेवाड़ी में अपने रिश्तेदारों को फोन पर धमकी के बारे में सूचित किया और वे मदद के लिए बजरंग दल के सदस्यों के पास पहुंचे। संगठन के लोगों के उस इलाके में पहुंचने पर झड़प हुई। मुस्लिम पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 148 (दंगे), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 380 (चोरी) और 427 (नुकसान पहुंचाना) में प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, उसी इलाके के निवासी मुबीन खान ने कहा कि उनके बेटे मोहिन को दो समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान गोली मार दी गई। घटना के वक्त मोहिन एक किराने की दुकान पर था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहिन गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है और वह अभी भी अचेत है। पटौदी थाने में धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि यह दो परिवारों के बीच झगड़े का मामला था। बयान में कहा गया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Giani Zail Singh Birth Anniversary: पंजाब के इकलौते और देश के 7वें राष्ट्रपति थे ज्ञानी जैल सिंह

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : Abhishek Banerjee

न्यूयॉर्क के ‘Times Square’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया

Manohar Lal Khattar Birthday: आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे मनोहर लाल खट्टर, जानिए रोचक बातें