दिल्ली में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, उसे अस्पताल लाने वाले तीन लोगों पर संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि इस घटना में वही तीन लोग शामिल हैं, जो युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि पंकज, आलम और आकाश नाम के व्यक्ति बराड़ को अस्पताल लाए थे। उन्होंने बताया, ‘‘पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराने के तुरंत बाद तीनों लोग फरार हो गए। उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और अभी यह भी नहीं पता चल पाया है कि बराड़ को किन परिस्थितियों में गोली लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई हैं। टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ भी कर रही है।’’ पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में जहांगीरपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी