By प्रिया मिश्रा | Mar 19, 2022
अमेरिका में एक युवक ने अपने ही गे पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी 23 वर्षीय जुआन तेजदोर बैरन और मृतक 73 साल के बुजुर्ग गैरी रूबी के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन जब बैरन को पता चला कि गैरी HIV पॉजिटिव है, तो उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। कैलिफोर्निया पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बैरन ने रूबी की लाश को कंक्रीट आदि से बाथटब में दबा दिया था। 'डेली मेल' में छपी खबर के अनुसार, बैरन ने रूबी की ह्त्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने पिछले बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गैरी रूबी की लाश को उनके 16 करोड़ के आलीशान बंगले से बरामद भी कर लिया।
इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद बैरन ने गैरी की महंगी कार और करोड़ों के घर को अपना बताने की कोशिश की। बैरन ने पुलिस अधिकारियों को ने बताया कि उसने मृतक रूबी से इसे खरीदा था। फिलहाल जुआन तेजदोर बैरन पर हत्या, चोरी और जांच को मिसगाइड करने जैसे कई केस चल रहे हैं।