Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 02, 2026

चंडीगढ़, एक अगस्त अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने शनिवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को पत्र लिखकर यह बताने का अनुरोध किया कि आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरु दोखी (गुरुओं का विरोधी) और खालसा पंथ विरोधी घोषित किए जाने के आदेश के बाद क्या उन्हें आगामी विधानसभा सत्र में भाग लेना चाहिए। जत्थेदार ने 15 जून को जारी अपने आदेश में सिख समुदाय को मुख्यमंत्री से दूरी बनाए रखने को कहा था। मजीठिया ने कहा कि वह एक निर्वाचित विधायक होने के साथ-साथ एक सिख हैं।

मजीठिया ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा आदेश गुरु का आदेश होता है, इसलिए अकाल तख्त का निर्देश ही उनके लिए अंतिम मार्गदर्शन होगा। शिअद नेता ने लिखा कि सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था से जो भी आदेश मिलेगा, वह उसे स्वीकार करेंगी। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा और 10 अगस्त तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

MCC NEET-UG काउंसलिंग चार अगस्त से, आठ सितंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र