By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने कहा कि व्यक्ति को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कलेक्ट पॉन्ड पार्क इलाके में पहुंचे व्यक्ति के पास कुछ पर्चे थे।