मेडिसिन कंपनी नोवार्टिस इंडिया के प्रबंध निदेशक इस्तीफा देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

नयी दिल्ली। औषधि क्षेत्र की कंपनी नोवार्टिस इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसके वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मिलन पलेजा ने कंपनी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वह 31 मई, 2019 को पद छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें- रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर यथावत रखी, आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी पूर्ववत

कंपनी ने नियामक को दी जानकारी में कहा है कि पलेजा ने कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा देने के अपने निर्णय के बारे में निदेशक मंडल को सूचित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- गोवा के व्यापारियों ने किया दावा, छह दिसंबर से शुरू होगा मछली आयात

उसने कहा है कि कंपनी बोर्ड ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में उपयुक्त व्यक्ति की पहचान और अनुशंसा के लिए नामांकन और पारिश्रमिक समिति से आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?