Indian Students को US University कैंपस में मिलती हैं 5 नौकरियां, उठा सकते हैं खुद का खर्च

By अनन्या मिश्रा | Nov 10, 2026

अमेरिका में हायर एजुकेशन के लिए जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के आगे की पढ़ाई और नई संस्कृति को समझने के अलावा एक बड़ी चुनौती है। यह चुनौती होती है कि आप रोजाना के खर्चों को कैसे संभाले। F-1 वीजा के नियमों के तहत इंडियन स्टूडेंट्स कैंपस के बाहर यानी की ऑफ कैंपस जॉब नहीं कर सकते हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी के अंदर ही उनको नौकरी की इजाजत जरूर मिलती है। कैंपस में एक ही कई सारी ऐसी नौकरी होती हैं, जिनमें अच्छी कमाई की जा सकती है।

बता दें कि 5 ऐसी नौकरियों का जिक्र है, जिनको भारतीय छात्र आराम से पार्ट टाइम कर सकते हैं। इन नौकरियों में अच्छी सैलरी भी मिलती है और इससे स्टूडेंट्स के साथ खुद का खर्च उठाना भी आसान है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसी ही 5 पार्ट-टाइम जॉब्स के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

डिपार्टमेंट असिस्टेंट

अगर आपको चीजों को मैनेज करने और लोगों से बातचीत करने में इंट्रेस्ट है, तो फिर डिपार्टमेंट असिस्टेंट की नौकरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। डिपार्टमेंट असिस्टेंट का काम करना किसी खास डिपार्टमेंट के एडमिनिस्टेटिव कामों को संभालना है। इसमें डिपार्टमेंट के फ्रंट डेस्क को मैनेज करना, गेस्ट लेक्चर जैसी स्पेशल इवेंट्स, छात्रों की प्रोफेसरों या एडवाइजर्स के साथ अपॉइंटमेंट तय करना आदि शामिल होता है। अगर सैलरी की बात की जाए, तो सालाना सैलरी 48,547 डॉलर हो सकती है।

स्टूडेंट्स एंबेसडर

स्टूडेंट्स एंबेसडर का काम नए छात्रों और उनकी फैमिली को यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी देना है। उनका काम लोकल हाई स्कूलों में जाकर अपनी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करना है। अगर आप मिलनसार हैं और आपको यूनिवर्सिटी के बारे में बातें करना पसंद हैं, तो भी आपके लिए यह नौकरी एकदम परफेक्ट है। इसमें आपको सालाना सैलरी 42,457 डॉलर है।

पीयर मेंटर

अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र जो पहले से वहां के माहौल में ढल चुके हैं। वह दूसरों के लिए यह गाइड का काम कर सकता है। यही काम पीयर मेंटर का होता है, जोकि ऩए स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ और कैंपस के माहौल में ढलने में मदद करता है। पीयर मेंटर छात्रों को बताता है कि पढ़ाई से जुड़ी चीजें कहां मिलेंगी और असाइनमेंट आदि कैसे सब्मिट करना है। जिसकी औसत सैलरी 39,184 डॉलर है।

लाइब्रेरी असिस्टेंट

एक शांत और व्यवस्थित माहौल में काम करना पसंद करने वाले स्टूडेंट्स के लिए लाइब्रेरी असिस्टेंट की नौकरी सबसे अच्छी होती है। इस नौकरी में लाइब्रेरी की व्यवस्था को बनाए रखना, रिसर्च में मदद मांगने वाले छात्रों को सही किताबें या रिसोर्सेस सुझाना और किताबों को वापस उनकी सही जगह पर शेल्फ में रखना आदि शामिल है। इस नौकरी के लिए छात्रों को औसत सालाना सैलरी करीब 36,614 डॉलर मिल सकता है।

टीचिंग असिस्टेंट

अगर आपका किसी सब्जेक्ट में अच्छी पकड़ है, तो टीचिंग असिस्टेंट का रोल आपके एकेडमिक प्रोफाइल को ज्यादा मजबूत बना सकता हैं। टीचिंग असिस्टेंट प्रोफेसरों को उनकी क्लास में मदद करते हैं। इसमें प्रोफेसर की अनुपस्थिति में क्लास की देखरेख करना, असाइनमेंट व टेस्ट ग्रेड करना और छात्रों के सवालों के जवाब देना और पेपर शामिल है। अगर इस जॉब में मिलने वाली औसत सालाना सैलरी की बात करें, तो वह 27,896 डॉलर है।

प्रमुख खबरें

Bhupen Hazarika पर 22 भाषाओं की पुस्तक योजना अटकी, अनुवादक प्रतियों के इंतजार में

कोई गलत काम नहीं कर रहे...अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बृजभूषण सिंह बोले- कुछ सवालों को समय के साथ दफन कर देना चाहिए

ISSF World Championship: Esha Singh के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Railway Bharti: RRC Mumbai ने निकाली Apprentice के 2861 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई