रहीम स्टर्लिंग के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने शाल्के को 3-2 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

गेलसेनकिर्चेन। रहीम स्टर्लिंग के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को शाल्के को चैंपियन्स लीग के प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-2 से हराया। मैनचेस्टर सिटी की टीम ने अंतिम पांच मिनट में दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। स्टर्लिंग ने 90वें मिनट में विजयी गोल दागा। इससे पहले स्थानापन्न खिलाड़ी लेराय सेन ने फ्री किक पर गोल दागकर टीम को बराबरी दिलाई थी।

मध्यांतर तक शाल्के की टीम 2-0 से आगे थी। टीम ने दोनों गोल वीडियो सहायक रैफरी की सहायता से मिली पेनल्टी पर किए। दोनों गोल नाबिल बेनतालेब ने दागे। इससे पहले मैनचेस्टर सिटी को सर्जियो एगुएरो ने बढ़त दिलाई थी।

प्रमुख खबरें

Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे पवन

Cheteshwar Pujara की युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को सलाह, मौका मिले तो Test Cricket जरूर खेलना

BJP शपथ ग्रहण से पहले Kolkata High-Alert पर, Brigade Ground में 4000 पुलिसकर्मियों का पहरा

Summer Vacation में बच्चों को फोन से रखें दूर, ये Creative DIY Ideas खत्म करेंगे आपकी टेंशन