जनादेश मोदी से दूर हो रहा, भाजपा 200 से अधिक सीट नहीं जीतेगी : Prashant Bhushan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

कोलकाता। प्रख्यात अधिवक्ता प्रशांत भूषण का पूर्वानुमान है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)इस लोकसभा चुनाव में 200 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के खिलाफ ‘‘ मजबूत राष्ट्रव्यापी माहौल है’’ और जनता का एक बड़ा हिस्सा उसे ‘लोकतंत्र के लिए खतरा मानता’ है। भूषण ने कहा कि यदि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बेदखल कर देती है तो विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व उसे करना चाहिए न कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस को। 

भूषण हाल में गैर सरकारी संगठनों और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लेने के बाद कोलकाता आए थे। अधिवक्ता और कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा की लोकप्रियता में कमी आने के कई कारणों में उसका ‘सांप्रदायिक दुष्प्रचार’भी है। उन्होंने कहा, ‘‘मोटे तौर पर लोग इन चीजों को पंसद नहीं करते। वे इसे देश को धार्मिक आधार पर विभाजित करने और कमजोर करने के तौर पर देखते हैं। इसलिए, मेरा मानना है कि भाजपा की वापसी नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: Ambala । धूप से बचने के लिए मंदिर की बालकनी के नीचे खड़ी लड़कियों पर की छत,दो की मौत, एक घायल

मेरी राय में उसे लोकसभा चुनाव में 200 सीट के आंकड़े को भी पार करने में भी संघर्ष करना पड़ेगा।’’ पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा ने हाल में टिप्पणी की थी कि ‘‘मोदी के अलावा देश में किसी के पास अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता नहीं है।’’इस राय पर असहमति जताते हुए भूषण ने कहा कि केवल कट्टर समर्थक ही मोदी को एकमात्र विकल्प रूप से देख सकता है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी