मंडाविया ने फार्मा उद्योग से भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत को निवेश के लिए सुरक्षित स्थान बताते हुए फार्मा उद्योग से देश को एक विनिर्माण केंद्र बनाने का आह्वान किया है। मंडाविया ने फार्मा और मेडिकल उपकरण में अवसर और भागीदारी पर बुधवार को आयोजित निवेशक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा फार्मा उद्योग के लिए किए जा रहे सुधारों और देश को दुनिया में सबसे अच्छा निवेश गंतव्य बनाने के प्रयासों के बारे में बात की। उन्होंने डिजिटल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं निवेशकों को बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है। आप भारत में आएं और यहां उद्योग स्थापित करें।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील

SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में

Rajouri में LoC पार कर आई PoK की 19 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़ा