स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने टीकों की उपलब्धता पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सरकार के टीका मुहैया कराने के कार्यक्रम पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि देश की टीकाकरण मुहिम में इस महीने और तेजी आने वाली है। मंत्री ने गांधी से कहा कि वह देश के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को लेकर हर देशवासी की तरह गौरवान्वित महसूस करें। टीकों की पिछले महीने उपलब्धता पर सवाल करने संबंधी गांधी के ट्वीट के जवाब में मांडविया ने कहा कि जुलाई में 13 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं तथा इस महीने इस मुहिम को और गति मिलने वाली है। मांडविया ने गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं, लेकिन आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला। जनता से टीके लगाने की अपील नहीं की। मतलब, आप टीकाकरण के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल टीके की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है।’’

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये