मांडविया ने अमरनाथ यात्रा के लिए मुहैया कराये जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मुहैया कराने जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मांडविया को आधार शिविर और मार्ग में प्रदान की जाने वाली चिकित्सा देखभाल और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया कि तीर्थयात्रियों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं ताकि वे यात्रा के लिए अच्छी शारीरिक स्थिति में हों। मांडविया ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं।’’

इन चौबीसों घंट संचालित होने वाले इन अस्पतालों में प्रयोगशाला, स्त्री रोग, गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और हाइपरबेरिक ऑक्सीजन कक्ष सहित जांच और उपचार सुविधाएं होंगी। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे और इसमें एक स्वतंत्र ट्रॉमा यूनिट भी होगी। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के अस्पतालों से नाम मांगकर स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी शुरू कर दी है। इन दलों को चार बैच में तैनात किया जाएगा। इसके आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग की एक टीम स्थानीय चिकित्सा बुनियादी ढांचे और अस्थायी अस्पतालों का मौके पर आकलन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी