बेटे और दहेज की चाहत में 8 सालों से पति कर रहा था टॉर्चर, तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, वीडियो में सुनाई आपबीती

By निधि अविनाश | Aug 08, 2022

अमेरिका के न्यूयॉर्क में 30 साल की भारतीय मूल की महिला मनदीप कौर ने घरेलू हिंसा के परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता को एक वीडियो बनाकर भेजा है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपने पति और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रही है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए वीडियो में कहा कि उसका पति रोज उसे पीटता है और आत्महत्या करने के उसे उसके पति और ससुराल वालों ने मजबूर किया। मनदीप कौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निवासी थी और साल 2015 में उसकी शादी रंजोधबीर सिंह संधू से हुई थी। शादी के तीन साल के बाद दोनों न्यूयॉर्क में बस गए।
क्या बताया वीडियो में
मनदीप ने वीडियो में बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही पीटने लगा था। जब वह लोग न्यूयॉर्क शिफ्ट होने लगे तो मनदीप को लगा कि उसका पति सुधर जाएगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। मनदीप ने बताया कि न्यूयॉर्क आने के बाद उसका पति रोज शराब पीकर घर आता थाऔर उसे पीटता था। वीडियो में मनदीप ने कहा, "मैंने पिछले आठ सालों से यह सबकुछ यह सोचकर बर्दाश्त किया कि वह एक दिन सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने आठ सालों तक मेरे साथ मारपीट की। मुझे यातनाएं दीं। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती"।
पति का है अफेयर
मनदीप ने अपनी वीडियो में कहा कि उसके पति का अफेयर भी था।  वह दूसरी महिलाओं के साथ ही रहता और विरोध करने पर पीटता था। मनदीप ने बताया कि मेरे घरवालों ने हमारे बीच सुलह कराने की बहुत कोशिश की लेकिन वह फिर भी नहीं सुधरा। मनदीप ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मेरा तीन दिनों तक अपहरण कर लिया था और रोज उसे पीटता था। जब पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का सोचा तो माफी मांग ली।
भारतीय दूतावास ने लिया संज्ञान
बता दें कि की मनदीप की दो बेटियां है जिसमें से एक छह और दूसरी 4 साल की है। मनदीप की बहन कुलदीप ने आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने पर उसका पति उसे पीटता था। दहेद में उसे 50 लाख और एक बेटा चाहिए था। इस मामले में मनदीप के पिता ने बिजनौर के नजीबाबाद थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं न्यूयॉर्क पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।  इसके अलावा मनदीप कौर के सुसाइड मामले को लेकर भारतीय दूतावास ने भी संज्ञान लिया है। भारतीय दूतावास ने अमेरिकी अधिकारियों से सपंर्क किया है।

प्रमुख खबरें

Cognizant और Google Cloud ने बढ़ाई साझेदारी, 18,000 कर्मियों का बनेगा विशेष समूह

Punjab में नशा पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे Amit Shah

विजयन CMRL मामले में प्रारंभिक जांच का UDF का फैसला सही था: के मुरलीधरन

Famous Temple: हरिद्वार के Kankhal स्थित Daksheshwar Mahadev मंदिर से जुड़ा है माता सती का इतिहास