आंध्र प्रदेश के खिलाफ पंजाब रणजी टीम की अगुवाई करेंगे मनदीप सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2018

चंडीगढ़। बल्लेबाज मनदीप सिंह आंध्र प्रदेश के खिलाफ विशाखापट्टनम में गुरुवार से शुरू होने वाले रणजी ट्राफी मैच में पंजाब की अगुवाई करेंगे। पंजाब क्रिकेट संघ के प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि एक अन्य बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। कपूर ने बयान में कहा, ‘पंजाब रणजी टीम युवा और अनुभव का मिश्रण है। टीम में शुभमान गिल, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अभिषेक शर्मा, मयंक मार्केंडेय युवा खिलाड़ी है जबकि मनदीप सिंह, गुरकीरत मान, सिद्धार्थ कौल और बरिंदर सरां जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।’

टीम इस प्रकार है:- शुभमान गिल, जीवनजोत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह (कप्तान), सनवीर सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, मयंक मार्केंडेय, अर्पित पन्नू, विनय चौधरी, सिद्धार्थ कौल, शुबेक गिल, बलतेज सिंह, बरिंदर सरां और शरद लुम्बा।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव