मंधाना और रौद्रिगेज ने भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड पर जीत दिलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

नेपियर। फार्म में चल रही स्मृति मंधाना और युवा जेमिमा रौद्रिगेज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बढत बना ली। बाईस बरस की मंधाना ने 105 और 18 वर्षीय रौद्रिगेज ने नाबाद 81 रन बनाये। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 192 रन पर आउट कर दिया था। पिछले साल टीम के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद भारत की यह पहली श्रृंखला है। भारतीय टीम ने पिछले विवादों को भुलाते हुए 33 ओवर में ही मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें: ‘सकलैन मुश्ताक नहीं, विराट कोहली के कोच की देन है दूसरा’

मंधाना ने 104 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये । रौद्रिगेज ने नौ बार गेंद को सीमारेखा तक पहुंचाया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अच्छा आगाज किया लेकिन उसे कायम नहीं रख सकी। एकता बिष्ट और पूनम यादव ने तीन तीन विकेट लेकर दबाव बनाये रखना। यादव ने कीवी कप्तान एमी सैटर्थवेट (31), लारेन डाउन (0) और अमेलिया केर (28) के विकेट लिये। सूजी बेट्स ने 38 और सोफी डेवाइन ने 28 रन की पारी खेली। अगला मैच 29 जनवरी को माउंट माउंगानुइ में खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal