By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित 21 वर्षीय युवक की रास्ते में उस समय मौत हो गई, जब उसे ले जा रही सरकारी एम्बुलेंस में कथित तौर पर ऑक्सीजन खत्म हो गई। घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एम्बुलेंस की ऑक्सीजन समाप्त हो गई, जिसके बाद युवक ने अपने पिता की गोद में दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में युवक एम्बुलेंस के भीतर स्ट्रेचर पर लेटा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पिता उसके पास बैठे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. डी. जे. मोहंती ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।