Maneka Gandhi ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए देश में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की रविवार को वकालत की। मेनका गांधी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि नयी दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण आतिशबाजी है।

उन्होंने कहा कि सरकार से ही सब कुछ उम्मीद करने के बजाय, लोगों को भी वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एक आंदोलन शुरू करना चाहिए। गायों की तस्करी पर टिप्पणी करते हुए गांधी ने कहा, “ओडिशा और बिहार से लाखों गायों की तस्करी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में की जा रही है। इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है। एक भी गाय बूचड़खाने में नहीं जानी चाहिए।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “जब भाजपा सत्ता में आई, तो मुझे उम्मीद थी कि वह बीफ का निर्यात रोक देगी क्योंकि यह उनके घोषणापत्र में शामिल था। लेकिन, दुर्भाग्य से, यह अभी तक नहीं रुका है। हम सिर्फ रोजगार के नाम पर ऐसी चीजें होने नहीं दे सकते।

प्रमुख खबरें

Gujarat High Court ने Marriage Bureau संचालक को दी जमानत, नहीं मिला गैंग से संबंध

Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी