वरुण गांधी का टिकट कटने पर मेनका गांधी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, उनके कांग्रेस से लड़ने पर भी दिया जवाब

By अंकित सिंह | Apr 02, 2024

भाजपा सांसद वरुण गांधी को उनके निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत से टिकट नहीं दिए जाने के कुछ दिनों बाद, उनकी मां और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की अपनी 10 दिवसीय यात्रा पर चुप्पी तोड़ी और पार्टी का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं बीजेपी में हूं। मुझे टिकट देने के लिए मैं अमित शाह, पीएम मोदी और नड्डा जी को धन्यवाद देती हूं। टिकट की घोषणा बहुत देर से हुई, इसलिए दुविधा थी कि कहां से लड़ूं। पीलीभीत या सुल्तानपुर से। अब पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मणिपुर में जारी दल-बदल का दौर, पूर्व विधायक और भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

मेनका गांधी ने कहा कि यह उससे पूछो। वरुण का टिकट कटने के बाद हमारे बारे में बहुत सारी बातें कही गईं। वरुण गांधी के रायबरेली-अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगाी। आइए इस विषय को छोड़ें। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं, दूसरी पार्टी (कांग्रेस) की नेता नहीं जो उसके बारे में आपको जानकारी दूं। उन्होंने कहा कि वरुण और उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है और मेरी समधन (वरुण की सास) को दिल का दौरा पड़ा है, इसलिए वह नहीं आ पा रहे हैं। इस बार मैं और मेरी पार्टी चुनाव की कमान संभालेंगे।

प्रमुख खबरें

Teachers Day 2026 पर पहनें ये 4 ट्रेंडी साड़ियां, मिलेगा एलिगेंट लुक

Bangladesh Politics: अल्पसंख्यक नहीं, हम सब बांग्लादेशी हैं, Janmashtami पर बोले PM Tarique Rahman

India न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र बल्कि ग्लोबल Powerhouse, बेल्जियम PM Bart De Wever ने की जमकर तारीफ

BRICS फोरम में AI और Justice पर मंथन, CJI सूर्यकांत 10 देशों के न्यायिक प्रमुखों संग करेंगे चर्चा