RIP Mangal Dhillon । कैंसर से जंग हारे मंगल ढिल्लों, शनिवार शाम को 64 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2023

टीवी सीरियल ‘जुनून’ और बुनियाद में अपने शानदार अभिनय से मशहूर हुए अभिनेता मंगल ढिल्लों का कैंसर के कारण पंजाब में लुधियाना जिले के नीलो कलां गांव में शनिवार को निधन हो गया। ढिल्लों के परिवार के सदस्यों ने यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि ढिल्लों (64) को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले ही परिवार के सदस्य उन्हें घर ले आए थे। ढिल्लों ने ‘खून भरी मांग’ और ‘विश्वात्मा” जैसी हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया था। ढिल्लों की बहन रंजीत कौर के मुताबिक, अभिनेता का शनिवार शाम को नीलो कलां गांव में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: ANIMAL Pre-Teaser Out Now । रूह कंपा देगा 50 सेकंड का प्री-टीजर, हिंसक अवतार में नजर आ रहे हैं Ranbir Kapoor

पंजाब के पर्यटन और संस्कृति मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने भीसंवाददाता सम्मेलन में ढिल्लों के निधन पर दुख व्यक्त किया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि दिवंगत अभिनेता अभिनय को अलविदा कह चुके थे। शर्मा ने कहा, “ करीब डेढ़ साल पहले मुझे पता चला कि वह प्रेरक वक्ता बन गए हैं। वह समाज की भलाई के लिए काम कर रहे थे।” दहाड़ के अभिनेता गुलशन देवैया ने ट्विटर पर ढिल्लों की तस्वीर साझा की और उसके साथ लिखा कि मंगल ढिल्लों को श्रद्धांजलि। ढिल्लों के परिवार में एक बेटा और बेटी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर