इस राशि वालों को मिलने वाला है खजाना, आने वाले कई दिनों तक मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

By रितिका कमठान | Jul 26, 2023

हर ग्रह निश्चित समय पर राशियों से गोचर करते है, जैसा की हिंदू धर्म ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है। हिंदू शास्त्र में हर ग्रह का अपना खास महत्व है। हर ग्रह जब भी राशि से गोचर करता है तो उसका राशियों पर भी अलग अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं अगर मंगल ग्रह की बात की जाए तो इसे ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ग्रह वर्तमान में सिंह राशि में है, जिसमें ये जुलाई में ही प्रवेश कर आए है। मंगल ग्रह को सिंह से अगली राशि में प्रवेश करने में यानी दूसरी राशि से गोचर करने में कुल 45 दिनों का समय लगता है।

मेष राशि

मंगल ग्रह जैसे ही सिंह राशि में गोचर कर पहुंचा है वैसे ही मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा समय शुरू हो गया है। उनके अच्छे दिन आ गए है। मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को पेशे और व्यवसाय में लाभ पहुंचाएगी। इस समय में जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कई लोगों को अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक तौर पर सकारात्मक परिवर्तन होने के योग बन रहे है। बचत करने में भी सफलता मिलेगी। साहस और पराक्रम भी बढ़ेगा, जिससे विरोधियों और दुश्मनों को परास्त करना आसान होगा।

मिथुन राशि 

मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर करना बेहद भाग्यशाली होगा। इस कारण आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे है। इस राशि के जातकों का मान सम्मान भी बढ़ेगा। संपत्ति से संबंधित जो भी मसले हैं इस दौरान सुलझ सकते है। व्यवसाय और व्यापार में भी लोगों को फायदा होगा। ऐसे में ये समय कुल मिलाकर काफी लाभदायक होने वाला है।

सिंह राशि 

मंगल ग्रह इस राशि के लोगों पर पूरी तरह से मेहरबान है। इस समय जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में भी फायदा होगा। अगर कोई महत्वपूर्ण खरीददारी करनी है तो इस समय की जा सकती है, जिसका भविष्य में बेहतरीन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय काफी अच्छा है, जिन्हें पदोन्नति और नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों की रुचि धार्मिक गतिविधियों में बढ़ेंगी। सिर्फ नौकरीपेशा लोगों को इस समय लाभ होगा। व्यवसाय और नौकरी दोनों में ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक तौर पर जातकों की स्थिति में सुधार होगा और मजबूती मिलेगी।

मीन राशि

इस राशि के लोगों पर मंगल ग्रह की कृपा अच्छी तरह से बरसेगी। ये गोचर बेहद शुभ परिणाम लाया है। जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। मंगल सिंह राशि में 18 अगस्त तक रहने वाला है। इस दौरान तक जातकों का सौभाग्य उनका भरपूर साथ देगा। विदेश यात्रा से भी लाभ होने की संभावना है। ये समय प्रतिष्ठा में उन्नति लेकर आएगा। अगर कोई काम रूका हुआ है तो वो भी पूरा होगा। यात्रा पर जाने की संभावनाएं भी बन रही हैं जो लाभ देंगी।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma का 2027 World Cup खेलने पर सस्पेंस बरकरार, क्या होगा भविष्य?

Delhi में बनेगी अपनी SDRF, आपदा राहत कार्यों के लिए 1100 जवान होंगे तैनात

Maruti Baleno में ADAS Technology! अब मिलेगी Level 2 सुरक्षा, ड्राइविंग बनी smarter

China के Qingdao बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी आग, 20 लोगों की मौत