कर्नाटक में Mangaluru-Bengaluru Vande Bharat ट्रेन का संचालन शनिवार से होगा शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि मंगलुरु को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ने वाली नयी वंदे भारत सेवा शनिवार को शुरू होगी। यहां इस ट्रेन का निरीक्षण करने से पूर्व वैष्णव ने कहा, ‘‘यह एक बहुत महत्वपूर्ण सेवा है जो कर्नाटक में दो प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगी।’’ उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण के लिए परिवर्तन समेत खड़ी ढलान वाले घाट सेक्शन की चुनौतियां हल कर ली गई हैं। मंत्री ने उडुपी में एक एफएम ट्रांसमीटर शुरू करने की भी घोषणा की।

कोंकण रेलवे के भारतीय रेलवे में प्रस्तावित विलय पर रेल मंत्री ने कहा कि इसके प्रयास जारी हैं, लेकिन इसके लिए महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल की अंशधारक सरकारों की सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा, “मैं चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इसके लिए लगातार अनुरोध कर रहा हूं। जैसे ही उनकी सहमति मिलेगी, यह संभव हो सकेगा।

यह मुख्यमंत्रियों पर निर्भर करता है।” वैष्णव ने कहा कि रेल मार्ग का दोहरीकरण महत्वपूर्ण है और अंतिम स्थल सर्वेक्षण तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को पहले ही मंजूरी मिलने के साथ इसे आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी लाइन को घाट वाले इलाकों में कम ढलान के साथ डिजाइन किया जा रहा है ताकि मौजूदा लाइन पर पेश आ रही समस्याओं से बचा जा सके। कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल की इस टिप्पणी पर कि राज्य को प्रमुख रेलवे परियोजनाओं से बाहर रखा जा रहा है, वैष्णव ने कहा कि ये दावे पूरी तरह गलत हैं।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही कर्नाटक को न्याय मिला है। आज करीब 75,000 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजनाओं पर कर्नाटक में काम किया जा रहा है। रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन, कई वंदे भारत ट्रेन और व्यापक स्तर पर स्टेशन के पुनर्विकास का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने पाटिल को कांग्रेस की सरकार के दौरान इस राज्य में रेलवे बजट आवंटन पर नजर डालने को कहा।

प्रमुख खबरें

Vi ने 35 रुपये में लॉन्च किया नया Data Voucher, 1GB डेटा के साथ 28 दिन OTT एक्सेस

Eastern Zonal Council बैठक: Fast Track Courts और ERSS-112 के अमल पर होगी चर्चा

Heavy Earrings: फेस्टिव सीजन में भारी झुमकों से नहीं खींचेगा कान, Ear Lifter और सपोर्ट पैच देंगे बड़ा आराम

IOA ने Hockey India को चेताया, Bholanath Singh जांच समिति को तुरंत फंड देने का निर्देश