Mangaluru में नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में Catholic Priest Cyprian Pinto पर दूसरा केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

कर्नाटक के मंगलुरु में नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में 65 वर्षीय कैथोलिक पादरी के खिलाफ उत्पीड़न का दूसरा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पादरी फादर साइप्रियन पिंटू द्वारा 13 मई, 2026 को 13 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने की शिकायत मिलने के बाद मंगलुरु महिला पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के मुताबिक, परमन्नुर गांव का रहने वाला लड़का एक गिरिजाघर में रविवार की प्रार्थना में जाया करता था। कथित घटना उस समय हुई, जब वह उस गिरिजाघर से जुड़ा हुआ था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2) (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो (यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा) अधिनियम की धारा आठ और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी जांच एसीपी (सेंट्रल सब डिवीजन) को सौंपी गई है।

इससे पूर्व, 14 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों पर 15 अक्टूबर को उसी पादरी के खिलाफ मंगलुरु साउथ पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में पादरी को गिरफ्तार कर 18 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया और 30 अक्टूबर तक के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और बाद में वह जमानत पर रिहा हुआ। उस मामले में भी जांच जारी है।

मंगलुरु नगर के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि दूसरी शिकायत दर्ज की गई है और इस मामले की जांच एसीपी (सेंट्रल सब डिवीजन) को सौंपी गई है। पुलिस ने इस जांच के और विवरण का खुलासा नही किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में बढ़ते Pollution के बीच घर पर करें ये आसान Exercise, सेहत रहेगी दुरुस्त

IPL 2027: Mumbai Indians में शामिल होंगे Arshdeep Singh, PBKS से जुड़ेंगे Hardik Pandya

Supreme Court ने Delhi-NCR में पुराने वाहनों पर मांगी रिपोर्ट, 23 नवंबर को सुनवाई

काम समेटो और तुरंत निकलो...हूतियों ने किसे धमकाया, सऊदी में मची सनसनी!