मंगलुरु: बैकंपाडी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

मंगलुरु के बैकंपाडी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक परफ्यूम निर्माण इकाई एरोमाजेन में बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी रंगराजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कादरी और पांडेश्वर अग्निशमन केंद्रों से दमकल की गाड़ियां सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर भेजी गईं और मंगलुरु केमिकल फर्टिलाइजर्स (एमसीएफ), एमआरपीएल और न्यू मंगलुरु पोर्ट की इकाइयों की अतिरिक्त सहायता से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फैक्टरी में साबुन और इत्र बनाने में इस्तेमाल होने वाले तरल पदार्थ बड़ी मात्रा में रखे हुए थे, जिससे आग और भड़क गई और आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। पुलिस ने नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। पुलिस ने इस सिलसिले में पनाम्बुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान