By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 11, 2026
मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक बार के निकट कथित तौर पर तलवार लहराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाकिर और अशफाक के रूप में की गई है जिसमें मोहम्मद शाकिर हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस ने कहा कि यह घटना बार के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखायी दे रहा है कि शाकिर ने कथित तौर पर तलवार लहरायी और लोगों को धमकी दी। उल्लाल पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तलवार घटनास्थल तक कैसे लायी गयी और क्या शाकिर ने किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाकर यह वारदात की थी।