पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी सौदों के खिलाफ होगी सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

न्यूयॉर्क।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी सौदों के खिलाफ आपराधिक जांच के सबूतों पर एक विशेष निर्णायक मंडल (ग्रैंड ज्यूरी) सुनवाई करेगा। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने ‘एपी’ को यह बताया। यह घटना इस बात का संकेत है कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी का कार्यालय दो साल की जांच के बाद आरोप तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मैनहट्टन जिला अटॉर्नी साइरस वेंस जूनियर महिलाओं को खामोश रहने के लिए ट्रंप की ओर से दी गई राशि, सम्पत्ति का मूल्यांकन और कर्मचारियों को मुआवजा समेत कई मामले में ट्रंप के खिलाफ जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य