अय्यर के बिगड़े बोल, पूछा- दशरथ के महल में 10000 कमरे थे तो राम कौन-से में पैदा हुए?

By अंकित सिंह | Jan 08, 2019

अपने विवादित बयानों से कांग्रेस का सिरदर्द पैदा कराने वाले मणिशंकर अय्यर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। अय्यर ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ के महल में 10 हजार कमरे थे और यह किसी को पता नहीं है कि भगवान राम कौनसे कमरे में पैदा हुए थे? उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि आप बेशक मंदिर बनाइए मगर आप यह कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे।

दिल्ली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के तरफ से आयोजित एक समारोह एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम में मणिशंकर अय्यर बोल रहे थे। 6 दिसंबर को पतन वाला दिन बताते हुए उन्होंने नरसिंहा राव की नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: JPC की मांग पर नीतीश ने उठाया सवाल, कहा- दोबारा बनेगी मोदी सरकार

इससे पहले अय्यर ने गुजरात चुनाव के समय पीएम मोदी के बारे में 'नीच' शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद उन्हें कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। 2018 में अय्यर का निलंबन वापस ले लिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली