INDIA bloc 2029 के Lok Sabha चुनाव में दर्ज करेगा प्रचंड जीत: Manickam Tagore

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई(टीएनसीसी)के अध्यक्ष एम. मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि 2029 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को निर्णायक जीत मिलेगी और दावा किया कि तमिलनाडु में टीवीके के साथ बना नया गठबंधन राज्य की सभी 39 संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की मजबूती को दोहराते हुए टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 2029 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाला ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ मजबूत स्थिति में है और तमिलनाडु की 39 और पुडुचेरी की एकमात्र सीट सहित सभी 40 संसदीय सीट पर जीत हासिल करेगा।’’ टैगोर ने कहा कि ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ (टीवीके) के संस्थापक विजय राज्य में गठबंधन के उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान Bharat Mandapam में 37 भारतीय डीप-टेक नवाचार प्रदर्शित

गलत चार्जिंग से घटती है Battery Health, इन 5 आसान तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड की बैटरी लाइफ लंबी चलेगी!

Chef Special Recipe: बटर चिकन में डाल दिया आम! संजीव कपूर की ये रेसिपी देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

Telangana के Adilabad में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पति पर हमला, पांच गिरफ्तार