Jammu-Kashmir Apni Party का भी आ गया घोषणापत्र, नेताओं ने देशविरोधी वादों की झड़ी लगा दी

By नीरज कुमार दुबे | Aug 21, 2024

‘अपनी पार्टी’ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें यहां की संस्कृति और विशेष पहचान को संरक्षित करने के लिए संवैधानिक गारंटी के वास्ते केंद्र पर दबाव डालने और इस केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए काम करने का वादा किया गया है। पार्टी के महासचिव रफी मीर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में कहा गया है, ‘‘अपनी पार्टी कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में अनुच्छेद 371 के प्रावधानों की तरह जम्मू कश्मीर की संस्कृति तथा विशेष पहचान को संरक्षित करने के लिए संवैधानिक गारंटी दिए जाने का दबाव बनाएगी। इसमें भूमि और नौकरी की सुरक्षा शामिल है।’’ पार्टी ने कहा कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए निरंतर काम करेगी जिसका वादा केंद्रीय गृह मंत्री ने पांच अगस्त 2019 को किया था। उसने निरस्त किए जा चुके और संशोधित कानूनों को बहाल करने का भी वादा किया।

इसे भी पढ़ें: BJP ने फिर दी राम माधव को मिशन कश्मीर जिम्मेदारी, जी किशन रेड्डी बनाए गए चुनाव प्रभारी, समझे रणनीति

उसने कहा कि अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के अनुकूल माहौल बनाएगी। पार्टी ने यह भी कहा कि वह मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री की शक्तियां बहाल करने के लिए काम करेगी, जिन्हें हाल में केंद्र द्वारा उपराज्यपाल को सौंप दिया गया है। पार्टी ने कश्मीर में सर्दी (अक्टूबर से मार्च) और जम्मू में गर्मी (अप्रैल से सितंबर) तक प्रत्येक घर को हर महीने 500 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का भी वादा किया। उसने कहा कि अपनी पार्टी प्रत्येक बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे के) परिवार और एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना वाले) परिवार को हर साल चार निशुल्क एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम