मणिपुर : दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के आरोप में मेइती संगठन का एक नेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए मेइती संगठन अरम्बाई तेंगोल (एटी) के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान में बताया कि गिरफ्तार एटी नेता की पहचान युमनाम हुइड्रोम थियाम लीशांगखोंग निवासी लोंगजाम खाबा सिंह (35) के रूप में हुई है। वह पाओबिटेक मयाई लेइकाई के मोहम्मद चेसम अब्दुल कादिर की हत्या का मुख्य आरोपी है।

चेसम 11 जून की मध्यरात्रि को लापता हो गया था और बाद में उसका शव इंफाल पश्चिम जिले में सामुरोऊ नाओरेम में मिला था, जहां उसे दफना दिया गया था। बयान में कहा गया है कि 17 जून को एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक टीम और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुए और इंफाल घाटी में कई मुस्लिम संगठनों ने इसकी निंदा की थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज