Manipur Assembly election 2022: बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, पांच दलों के साथ किया गठबंधन

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2022

कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव में बंगाल की तर्ज पर लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मणिपुर में अगले महीने विधानसभा चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने लेफ्ट सहित पांच राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इस गठबंधन के नाम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पिछले साल असम चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 10 पार्टियों का महागठबंधन बनाया था, इसे महाजोत कहा था। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन लोकेन ने कहा कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काम करेगी। 

इसे भी पढ़ें: परिवारवाद को बढ़ावा देने में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी आगे, चुनावी मैदान में उतरी हरक सिंह रावत की पुत्रवधू

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियों ने एक साझा लक्ष्य के साथ हाथ मिलाया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन ने काकचिंग सीट को छोड़कर शेष 59 विधानसभा सीटों पर साझा उम्मीदवारों को खड़ा करने का फैसला किया है।

बंगाल चुनाव में भी था गठबंधन

साल 2021 के बंगाल चुनाव में भी कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का गठबंधन था। हालांकि इस चुनाव में गठबंधन को एक भी सीट नहीं प्राप्त हुई थी। कांग्रेस और सीपीआई दोनों को 0 सीटें प्राप्त हुई थी। बता दें कि 2017 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीटों पर चुनाव हुआ था। फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तीनों को मिलाकर 1% वोट भी नहीं मिला था।  

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway