मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष और चार अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

इंफाल। मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 13 सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व मंत्री करम श्याम सहित चार अन्य उम्मीदवारों ने भी पहले चरण के मतदान के लिए बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले में अपना नामांकन दाखिल किया। करम श्याम ने 20-लंगथबल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार कोंथौजम शरत सिंह ने 18-कोंठौजम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। 

प्रमुख खबरें

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख

Eknath Khadse का ऑडियो क्लिप मामले में कानूनी कार्रवाई का ऐलान, BJP नेता ने दिया इस्तीफा