Manipur CM ने Japan जाने वाले 16 युवाओं से कहा: अपनी संस्कृति और पहचान कभी न भूलें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कौशल प्रशिक्षण लेने के लिए जापान जाने वाले राज्य के युवाओं से अपील की कि वे अपनी जड़ों (संस्कृति, परंपराओं और राज्य से जुड़ाव) को न भूलें। कुल 16 युवा ‘राज्य आजीविका सशक्तीकरण एवं उद्यमिता’ (लाइवलीहुड एम्पावरमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप) पहल के तहत जापान के विभिन्न हिस्सों में कौशल प्रशिक्षण लेंगे। बातचीत के दौरान, सिंह ने युवाओं को सलाह दी कि वे कभी भी अपनी जड़ों को न भूलें और उनसे आग्रह किया कि वे हमेशा याद रखें कि वे मणिपुरी हैं, भले ही वे पूर्वी एशियाई देश में रह रहे हों।

इन अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) अंतरराष्ट्रीय अकादमी से जापानी का प्रशिक्षण पूरा किया है और उन्हें जापान के विभिन्न हिस्सों (जिनमें तोक्यो और ओकिनावा शामिल हैं) में स्वास्थ्य सेवा तथा आतिथ्य (मेहमाननवाजी) क्षेत्र में नौकरियां मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah का Congress पर हमला: Vande Mataram के पूरे गान से क्यों परहेज?

Odisha Floods: सुवर्णरेखा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा, छह जिलों में सुधरे हालात

Top 10 Breaking News 21 August 2026 | Imran Khan hospitalised | Hyderabad Aston Martin Crash | H1N1 cases rise in Delhi-NCR | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Jharkhand HC ने Hemant Soren सरकार के फैसले पर लगाई रोक, JSSC CGL उम्मीदवारों को मिली बड़ी Relief