Manipur के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अमित शाह, जे पी नड्डा से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2023

नयी दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह ने पीटीआई-को यह जानकारी दी। यह बैठक ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले ही मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। सपम रंजन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री, उनके चार कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा की प्रदेश इकाई की प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।’’

इसे भी पढ़ें: DK Shivkumar Birthday: कांग्रेस के संकटमोचक हैं डीके शिवकुमार, आज मना रहे 61वां जन्मदिन

उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आज रात मणिपुर लौट रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।