मणिपुर: निर्वाचन अधिकारियों ने प्रस्तावित एसआईआर पर छह जिलों के राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

निर्वाचन अधिकारियों ने जुलाई में मणिपुर के छह जिलों में मतदाता सूचियों के प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसआईआर पर जिला स्तरीय बैठकों के दौरान मतदान केंद्रों के युक्तिसंगत निर्धारण और बूथ-स्तरीय एजेंटों की नियुक्ति पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मतदाता घोषणा के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों पर सुझाव देने और चुनाव संबंधी चिंताओं को उठाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीईओ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह आश्वासन भी दे रहे हैं कि उनके सुझावों पर विचार किया जाएगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामानंद नोंग्मीकापम ने 25 जुलाई को इंफाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना