मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन प्रेपक (पीआरओ) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद का जखीरा जब्त किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार उग्रवादियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जिले के कालिका की तलहटी में तलाश अभियान चलाया गया और हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा जब्त किया गया।

बयान में कहा गया है कि हथियारों में चार सेल्फ-लोडिंग राइफल और 10 मैगजीन, एक लाइट मशीन गन, एक .303 मॉडिफाइड स्नाइपर और दो मैगजीन, 82 कारतूस, पांच हथगोले और नौ डेटोनेटर (बम) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी