Manipur आज भी बंटा हुआ है, PM राज्य का दौरा कर शांति की अपील करें : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘मणिपुर की स्थिति में आज भी सुधार नहीं हुआ है और वह दो टुकड़ों में बंटा हुआ है’’, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य का दौरा कर लोगों की तकलीफ सुननी चाहिए और शांति की अपील करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल मणिपुर में शांति की ज़रूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे। राहुल गांधी ने गत सोमवार को मणिपुर का दौरा कर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में यात्री के पटरी पर आ जाने के कारण सेवा में कुछ देर विलंब हुआ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को खुद मणिपुर आ कर प्रदेशवासियों की तकलीफ़ सुनने के साथ ही शांति की अपील करनी चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन मणिपुर में शांति की ज़रूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे।’’ वीडियो के मुताबिक, जब राहल गांधी ने महिलाओं के एक समूह के समक्ष सवाल किया कि हिंसा क्यों शुरू हुई तो उन्होंने कहा कि गहतफहमी के कारण शुरू हुई और हिंसा से किसी का फायदा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jailer 2 की हिंदी रिलीज़ रद्द होने की अफ़वाहों पर विराम, मेकर्स ने कहा- 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अपनी ही पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ Shivraj Singh Chouhan ने क्यों खोला मोर्चा? Madhya Pradesh BJP में सब ठीक है?

Gorakhpur में Yogi Adityanath ने बांटे 493 करोड़ रुपये, आपदा पीड़ित किसानों को DBT से मदद

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट Sensex 548 अंक टूटा और Nifty 22363 के स्तर पर बंद