By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026
इंफाल, तीन अगस्त मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अफीम और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि चुराचांदपुर जिले में रविवार को 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सेइखोगिन माते के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई रविवार को सेनापति जिले में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरुण दत्ता (50) के रूप में हुई है, जो असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला है। उसे टी. खुल्लेन जांच चौकी पर तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से आठ साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई कुल 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।