Manipur: राज्यपाल से मिले राहुल गांधी, कहा- शांति ही आगे बढ़ने का रास्ता, शिविरों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर हैं। मणिपुर लगभग दो महिने से हिंसा से प्रभावित है। राहुल गांधी ने आज इंफाल में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि यहां शांति बहाल हो। मैंने कुछ राहत शिविरों का दौरा किया, इन राहत शिविरों में कमियां हैं, सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: '20 वर्षों से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश में कांग्रेस', Amit Shah बोले- मतदाताओं को मोदी पर भरोसा

खड़गे का भी आया था बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वे (बीजेपी) हमेशा ईर्ष्या से बात करते हैं। यदि कोई कांग्रेस नेता वहां (मणिपुर) जाकर लोगों की कठिनाइयों को समझने की कोशिश करता है, तो वे इसे नाटक कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह आपकी तानाशाह वाली मानसिकता दिखाता है। वह विपक्ष को देश में सहन नहीं कर सकते। ऐसे विचारधारा वाले लोगों की निंदा करता हूं। खड़गे ने कहा कि जब अमित शाह जा सकते हैं तो विपक्ष के लोग वहां क्यों नहीं जा सकते? अगर वे (राहुल गांधी) गए तो ड्रामा, आप गए तो क्या? महाड्रामा? आपको उनकी यात्रा के बारे में 4 दिन पहले ही पता था, तो आपने उनको सुरक्षा पहले क्यों नहीं दी। 

प्रमुख खबरें

Tumbbad 2 Set Viral Photos: Alia Bhatt और Nawazuddin Siddiqui की एंट्री से बदलेगा फिल्म का रोमांच

Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi पर कसा तंज, अरुणाचल की तेज नदियों में तैराकी के लिए चाहिए ट्रेनिंग

Congress दफ्तर के बाहर क्यों लगे Rahul Gandhi के Batman वाले पोस्टर?

Deepender Hooda बोले- Sajjan Kumar को रोल मॉडल नहीं कहा, राजनीति करने का लगाया आरोप