Manipur: दो लोग गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, थौदम रंजन सिंह (41) नाम के व्यक्ति को बृहस्पतिवार को लीमाखोंग मापल ममांग लेइकाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से नौ एमएम के नौ कारतूस बरामद किए गए।

सुरक्षा बलों ने 35 वर्षीय करम मणि मेइती नाम के एक अन्य व्यक्ति को शुक्रवार को थोंगजू पार्ट-द्वितीय, पिचू लम्पक निंगोम्बम लेइराक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से मैगजीन सहित नौ एमएम की एक पिस्तौल बरामद की।

प्रमुख खबरें

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी

South Africa की B Team का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा