Manipur violence: अमित शाह की सर्वदलीय बैठक, नड्डा भी मौजूद, ममता-शरद सहित विपक्ष के बड़े नेताओं ने बनाई दूरी

By अंकित सिंह | Jun 24, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए आज (24 जून) राष्ट्रीय राजधानी में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। मणिपुर में 3 मई के बाद से अभी भी हिंसा की लगातार खबरे आ रही हैं। राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से लगभग 120 लोगों की जान चली गई और 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Jammu-Kashmir के दौरे के दौरान आतंकवाद पर किया प्रहार, पत्थर और लैपटॉप के बीच का फर्क भी समझाया

शाह ने किया था दौरा

शाह ने पिछले महीने चार दिनों के लिए राज्य का दौरा किया था और पूर्वोत्तर राज्य में शांति वापस लाने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की थी। विपक्षी दल स्थिति से निपटने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि 50 दिनों के बाद भी हिंसा नहीं रुकी है। सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने ट्वीट किया कि गृह मंत्री को बताना चाहिए कि मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक में सीपीआई को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!