Manipur Violence-Wrestlers' Protest: ममता ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा, मणिपुर दौरा करने की मांगी अनुमति

By अंकित सिंह | May 30, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र से मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़तीं हैं। एक बार फिर से ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन और मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र के मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र की सरकार से मणिपुर का दौरा करने की अनुमति भी मांगी है। ममता ने साफ तौर पर कहा कि मणिपुर की स्थिति क्या है, यह देश के लोगों के सामने आना चाहिए और केंद्र की सरकार इस दिशा में कदम उठाए।

 

इसे भी पढ़ें: New Parliament row: ममता का फोटो के जरिए PM पर वार, नेहरू और मोदी के दौर की तुलना की


पहलवानों का दिया साथ

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक और कई अन्य पहलवानों के प्रदर्शन पर ममता ने कहा कि हमारे पहलवानों को पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। मैंने पहलवानों से बात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप है, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा? पूजा-पाठ तभी होता है, जब इंसानियत की पूजा होती है। 


मणिपुर के बहाने केंद्र पर निशाना

ममता बनर्जी ने अमित शाह की हिंसा प्रभावित मणिपुर की यात्रा पर कहा कि मैंने मणिपुर जाने और मणिपुर के शांतिप्रिय लोगों से बात करने की अनुमति के लिए एक पत्र भी लिखा था। चूंकि मैंने एक पत्र लिखा था, इसीलिए उन्होंने (केंद्रीय एचएम अमित शाह) ने ऐसा किया। मणिपुर का दौरा करने के बावजूद, वह राज्य के लोग किसी के साथ बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं इतने दिनों से कह रही हूं कि उन्हें मणिपुर का दौरा करना चाहिए। इतने लोग मारे गए, देश को बताया जाना चाहिए कि राज्य में कितने लोग मारे गए और मणिपुर में क्या स्थिति है। 

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा पश्चिम बंगाल में मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही: Mamata Banerjee


विपक्षी एकता पर बात

ममता ने कहा कि हम (विपक्षी दल) राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ हैं। राज्य स्तर पर, पार्टियों को यह समझना चाहिए कि राज्य दलों के अपने दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में राज्यों के लिए कुछ नहीं है, योजना आयोग की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज