Supreme Court On Manipur Violence: मणिपुर का वायरल वीडियो एकमात्र घटना नहीं, CJI ने पूछा- कितने मामले दर्ज किये गये?

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2023

मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो के संबंध में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि दो महीने पहले पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा का एकमात्र उदाहरण नहीं है। मणिपुर में जिन महिलाओं को नग्न घुमाया गया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया, उन्होंने अपनी आपबीती के वायरल वीडियो से संबंधित एक नई याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur से लौट कर आये विपक्ष ने दिखाया नया जोश, फिर नहीं चलने दी संसद

सीजेआई ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल तभी जब कोई दूसरा वीडियो सामने आए, हम पहले मामला दर्ज करने का निर्देश दें...हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इन तीन महिलाओं के साथ न्याय हो। शीर्ष अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार से मामले में दर्ज एफआईआर के बारे में विवरण देने को भी कहा है। इसमें पूर्वोत्तर राज्य में जातीय संघर्ष में विस्थापित हुए लोगों की जांच और पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा गया है। 

प्रमुख खबरें

Shafali Verma के 64 रन से Womens Asia Cup सेमीफाइनल में भारत ने बनाए 149 रन

Elon Musk की बेटी Vivian Wilson का AI विरोध: फैशन कैंपेन के जरिए दिया बड़ा संदेश

Delhi के युवा खिलाड़ियों को ₹2,000 मासिक सहायता, MKPY योजना को कैबिनेट की मंजूरी

भारत में Apple iPhone 18 सीरीज 43% तक महंगी, Foldable Duo 4.5 लाख रुपये तक