'मणिपुर न खंडित था, न होगा', Rahul Gandhi पर Smriti Irani का पलटवार- भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेसियों ने बजाई ताली

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहली बार किसी सांसद ने 'भारत माता की मृत्यु' की बात कही और उनके गठबंधन के सदस्यों ने तालियां बजाईं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि उनकी 'मां' की मणिपुर में हत्या कर दी गई है और एनडीए सरकार ने मणिपुर को विभाजित कर दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा, "आप इंडिया नहीं हैं क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था - क्विट इंडिया। भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, वंशवाद क्विट इंडिया। योग्यता को अब भारत में जगह मिलेगी।" उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मणिपुर न खंडित था, न होगा।

इसे भी पढ़ें: Sansad में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले क्यों नहीं बोले राहुल गांधी? कांग्रेस ने कर दी चूक या फिर है कोई और रणनीति

स्मृति ईरानी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति के मुद्दे उठाए जब देश में कांग्रेस का शासन था। उन्होंने कहा,"आज सदन में कहा गया कि उन्होंने (राहुल गांधी) यात्रा की और आश्वासन दिया कि अगर उनका बस चले तो वे अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे...जो व्यक्ति सदन से भाग गया है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कोई भी ऐसा नहीं करेगा देश में धारा 370 बहाल होगी और न ही कश्मीरी पंडितों को "रालिब गालिब चलीब" से धमकाने वालों को बख्शा जाएगा।" उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार कहा कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। विपक्ष इससे भाग गया, हम नहीं। 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा