Manipur की महिलाओं ने हिंसा के विरोध में सड़कों पर मानव श्रृंखला बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2023

इंफाल। मणिपुर के कई जिलों में सैकड़ों महिलाएं राज्य में हिंसा की निंदा करते हुए शनिवार रात को सड़कों पर उतरीं। मेइती समुदाय की महिलाओं ने शाम सात बजे से रात आठ बजे तक इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग जिलों में सड़कों पर मशाल लेकर मानव श्रृंखला बनाई। कोंगबा में मीरा पैबी की नेता थौनाओजम किरण देवी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हिंसा रोकने और सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहने के कारण हम केंद्र और राज्य सरकार से बेहद निराश हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi और प्रियंका महलों में रहने वाले नेता, कभी गरीबों के लिए नहीं सोचा : केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने इसे ‘‘म्यांमा से अवैध प्रवासियों का घुसपैठ’’ करार दिया और इसी के विरोध में उन्होंने यह प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने की मांग करते हुए नारे लगाए। मणिपुर में एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना