मणिपुर के ‘अक्षम’ मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए : खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2023

मणिपुर में दो छात्रों के शवों की तस्वीर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के ‘अक्षम’ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है। इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।’’

खरगे के मुताबिक, अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया की खूबसूरत राज्य मणिपुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है। खरगे ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर के भाजपा के अक्षम मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें।उथल-पुथल की किसी भी संभावित घटना को नियंत्रित करने के लिए यह पहला कदम होगा।’’

मणिपुर में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कुछ घंटे बाद मणिपुर सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया।

इम्फाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!